फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका अस्पताल से प्रभावित हुए हरियाणा के 31 नर्सिंग अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीसीएच कालका में सेवाओं, स्वच्छता और गुणवत्ता सुधारों का किया अवलोकन, बोले-अन्य अस्पतालों के लिए प्रेरणादायक मॉडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसीं
कालका। हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए 31 नर्सिंग अधिकारियों ने उप मंडल नागरिक अस्पताल (एसडीसीएच) कालका का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, मरीज सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और गुणवत्ता मानकों का अवलोकन किया।
अधिकारियों ने अस्पताल में हाल के वर्षों में हुए सुधारों की सराहना की और इसे मरीज हितैषी कार्यप्रणाली का बेहतर उदाहरण बताया। एसएमओ डॉ. राजीव नरवाल ने टीम को संबोधित करते हुए बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद टीमवर्क और सतत गुणवत्ता सुधार के जरिए अस्पताल ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ममता धीमान ने नर्सिंग अधिकारियों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों और अस्पताल में लागू मरीज सुरक्षा व गुणवत्ता सुधार प्रक्रियाओं की जानकारी दी। भ्रमण के अंत में सभी अधिकारियों ने एसडीसीएच कालका की कार्यप्रणाली को अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें