फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचायती चुनाव की रंजिश में भाइयों को हमला कर किया जख्मी, 12 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। गांव सिधवां में पंचायती चुनाव की रंजिश में कुछ लोगों ने हमला कर दो भाइयों को जख्मी कर दिया। थाना धारीवाल की पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन




गुरदीप सिंह निवासी सिधवां ने बताया कि वह सेना से पेंशन पर आने के बाद कृषि व डेयरी का कारोबार करने लगा। वह अपने भाई गुरशरण सिंह के साथ अपने डेयरी फार्म पर मौजूद था। उस समय हरपाल सिंह और बलजोत सिंह निवासी सिधवां उनके फार्म पर पशुओं के लिए फीड लेने आए हुए थे। इस बीच आरोपी वहां पहुंच गए और कहने लगे कि आज इन्हें सरपंची के चुनाव में विरोध करने का मजा चखा देंगे। आरोपियों ने हथियारों से हमला कर उसे व उसके भाई को जख्मी कर दिया। उनके शोर मचाने पर आरोपी हथियारों सहित मौके से भाग निकले। गुरमुख सिंह ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, बलकार सिंह, हरमीत सिंह, बलजीत सिंह, सिकंदर सिंह, नरिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, वरिंदर सिंह, लखविंदर सिंह और सलविंदर सिंह निवासी सिधवां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें