फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टूटी नालों की स्लैब बनी खतरा, गलियों में हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
परेड व अप्पर मोहल्ला में हालात खराब, खुले नालों से बदबू और बारिश में बढ़ता जोखिम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। शहर के विभिन्न वार्डों में गलियों के बीच बने नालों की टूटी स्लैब लोगों के लिए खतरा बन गई हैं। कई जगह स्लैब धंस चुकी हैं, जिससे हादसों का डर बना हुआ है और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
परेड मोहल्ला और अप्पर मोहल्ला में स्थिति अधिक खराब है, जहां नालों पर बनी स्लैब का बड़ा हिस्सा टूटकर गड्ढों में बदल चुका है। स्थानीय निवासी विपिन, पवन, अमन, बबलू सहित अन्य ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गलियों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक है। कई राहगीर स्लैब टूटने के कारण गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, वहीं वाहन चालकों के लिए भी रास्ता जोखिम भरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नालों के खुले रहने से गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और बिगड़ जाती है, क्योंकि पानी भरने से टूटी स्लैब दिखाई नहीं देती और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से जल्द मरम्मत की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

कोट
जनहित और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नालों की टूटी या धंसी स्लैब की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी।
-अजय, जेई, नगर परिषद कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें