संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। क्षेत्र में रखरखाव और सुरक्षा कार्यों के चलते शुक्रवार को कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने 11 अप्रैल को विभिन्न फीडरों पर शटडाउन घोषित किया है। 11 केवी आरडीएस नारायणपुर फीडर, 11 केवी एपी शाहपुर फीडर और सोलर वीकेजी फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान शाहपुर, नारायणपुर, डाकरा, मीरपुर, मंडपा, बधौर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।