फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ब्रेक फेल, काली मंदिर के मुख्यद्वार से टकराया बेकाबू टैंकर, पिल्लर ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन












कालका।
मंगलवार रात ब्रेक फेल होने से एक बेकाबू टैंकर प्राचीन श्री काली मंदिर के मुख्यद्वार से जा टकराया। गनीमत यह रही की हादसे में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना रात्रि करीब डेढ़ बजे की है। टैंकर की चपेट में आने से दो एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गईं।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मंदिर के मुख्यद्वार के बीचोंबीच बना पिल्लर भी ध्वस्त हो गया। वहीं, टैंकर की चपेट में आने से मंदिर के बाहर लगा बोर्ड व साथ बनी प्रसाद की दुकानों के आगे लगी छतरी सहित उनके लोहे के बेंच, प्रसाद व दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचा है। यहां यह भी बता दें कि काली माता मंदिर में दिन रात कालका-पिंजौर व अन्य जगहों से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। गनीमत रही की यह हादसा दिन के समय नहीं हुआ नहीं तो कोई जानी नुकसान भी हो सकता था।
विज्ञापन


परवाणू की ओर से आ रहा था टैंकर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक टैंकर परवाणू की एक निजी कंपनी से केमिकल का गंदा पानी बद्दी सीटीपी प्लांट लेकर जा रहा था जिसकी अचानक ब्रेक फेल हो गई। चालक ने मंदिर से पहले दूसरी ओर बनी पहाड़ी की तरफ ट्राले का रूख कर उसे रोकना चाहा परंतु वह कामयाब न हो सका और टैंकर काली माता मंदिर के मुख्यद्वार पर जा टकराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। टैंकर मंदिर के मुख्यद्वार पर टकराने के चलते सुबह के समय मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु मंदिर के दोनों ओर साइडों से मंदिर में प्रवेश करते दिखाई पड़े।


दो क्रेनों की सहायता से निकाला


काली माता मंदिर के मुख्यद्वार पर टकराने के बाद दो विशाल क्रेनों की सहायता से उक्त टैंकर को वहां से हटाया गया। टैंकर बड़ा होने के कारण उसे निकालते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोड के दोनों साइडों से वाहनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।




पहले भी इस जगह हो चुके हादसे


बता दें कि काली माता मंदिर मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं जिसमें कुछ लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। कई बार यहां पर ट्राले की ब्रेक फेल होने, ट्राले की टक्कर से अन्य गाड़ियां नीचे नदी में गिरने के मामले सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं परवाणू से चंडीगढ़ की ओर जा रहा एक फल-सब्जियों से भरा कैंटर ब्रेक फेल होने के चलते काली माता मंदिर के पास ही पलट गया था। एक बार तो काली माता मंदिर के समीप एक ट्रक ड्राइवर ने ट्रक की हैंड ब्रेक लगा उसे खड़ा कर दिया और मंदिर में दर्शन करने के लिए चला गया इस बीच अचानक ट्रक ढलान होने के चलते आगे की ओर चलने लगा जोकि मंदिर के साथ बने एक प्रसाद के खोखे से टकराता हुआ नाले में जा घुसा था।
सुरक्षा कर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में मंदिर में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी योगेश कुमार ने बताया कि वह ओर उसका साथी सचिन कुमार मंदिर के गेट पर ड्यूटी पर तैनात थे। वह मंदिर के गेट के पास खड़े थे की इस बीच करीब डेढ़ बजे एक टैंकर जोकि तेज रफ्तार में था परवाणू की तरफ से आता हुआ काली माता मंदिर के मेन गेट पर आकर टकरा गया। बताया कि उसने व उसके साथी सचिन ने जैसे -तैसे अपनी जान बचाई। बताया कि हादसे में दो एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गईं और मेन गेट के पिल्लर और पीछे का फर्श टूट गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोट्स...
मंदिर के दो पिल्लरों को नुकसान हुआ है जिसमें एक पिल्लर तो पूरी तरह ध्वस्त हाे गया है। इसके अलावा मंदिर के बाहर पड़े बैरिकेडों व मुख्यद्वार पर लगे बोर्ड को नुकसान पहुंचा है। घटना घटित होने के बाद सुरक्षा कर्मी द्वारा जानकारी दी जाने के बाद वह मौके पर पहुंच गए थे और पुलिस को सूचित किया था। घटना में करीब एक लाख तक का नुकसान हुआ है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है।
-पृथ्वीराज, काली माता मंदिर सचिव
कोट्स...
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे का कारण टैंकर की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
-हरिराम, एसएचओ कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें