फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनपीएस के विरोध में 310 ने दिया वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। दूसरे दिन भी एनआरएमयू वर्कशॉप ब्रांच कालका की ओर से महामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्र व केंद्रीय लीडरशिप के आदेश अनुसार गुप्त मतदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनआरएमयू वर्कशॉप ब्रांच कालका की ओर से शाखा के भूतपूर्व व सेवानिवृत्त हो चुके सचिव पुष्पिंदर शर्मा को आग्रह कर आब्जर्वर नियुक्त किया गया। इसमें 310 कर्मचारियों ने (95 प्रतिशत) मतदान किया। इसके बाद मतदानों की गिनती के साथ-साथ एनपीएस के विरोध और पक्ष में हुई वोट को भी गिना गया जिसमे पूरी 310 वोट एनपीएस के विरोध में निकलीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य रूप से शाखा सचिव प्रदीप शर्मा, शाखा अध्यक्ष कमल कुमार ने की। इस अवसर पर सह सचिव गगन दीप, सह सचिव जतिंदर कुमार, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष किरण रेखा, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष चौधरी प्रकाश चंद, युवा संचालक पुनीत राजपूत, डेलीगेट जसविंदर सिंह, राजेश खन्ना, पुरषोत्तम चाकी, दीपक मल्होत्रा, अमृत पाल सिंह, चरण सिंह, जगपाल सिंह, राज कुमार, रामलोक, ललित कुमार व युवाओं में कपिल चोपड़ा, प्रदीप कुमार, मुकुल राय, मुकेश कुमार, अंकेश कुमार, आकाश भारद्वाज, तरुण कुमार, राहुल शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें