फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे मिलेगा बीपीएल कार्ड ः दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के गरीब लोगों को बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए कहीं नहीं जाना पड़ेगा, परिवार पहचान पत्र का सत्यापन होते ही राज्य सरकार द्वारा अपने आप कार्ड बना दिया जाएगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा सत्र के दौरान बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद के सवाल के जवाब में दी। डिप्टी सीएम ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले वर्ष निर्णय लिया था कि जिन लोगों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है उनको बीपीएल की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। इस पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन

रादौर अनाज मंडी से बापा साधूरा की सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
एक अन्य सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नये वित्त वर्ष में रादौर अनाज मंडी से लेकर बापा साधूरा तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने रादौर विधानसभा क्षेत्र में 9 सड़कों का निर्माण कार्य जारी है, जबकि 50 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
पिनगवां में बनाया जाएगा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस
दुष्यंत ने बताया कि नूंह के पिनगवां गांव में पीडब्लूडी विश्राम गृह का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक मोहम्मद इलियास के सवाल पर उन्होंने बताया कि जैसे ही दो एकड़ जमीन पीडब्लूडी विभाग को स्थानातंरित कर दी जाएगी वैसे ही विश्राम गृह का निर्माण करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। दुष्यंत ने पुन्हाना में भी विश्राम गृह बनाये जाने के सवाल पर बताया कि अगले 15 दिन में जांच करवाकर निर्माण की जांच की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें