फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर गांवों और शहरों में लगाया जाएगा बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना के रोजाना 70 से अधिक मामले आ रहे हैं। इसके बावजूद बूस्टर डोज लगने की रफ्तार धीमी है। इसे तेज करने के लिए पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब कैंप लगाकर और एंबुलेंस भेजकर लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके लिए कोरोना वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि लोगों को बूस्टर डोज लगाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। पहली और दूसरी डोज पंचकूला के लोगों को शत प्रतिशत लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

अब बूस्टर डोज में लगातार लोग पिछड़ रहे थे। इसे लेकर विभाग की ओर से बूस्टर डोज लगाने का समय नौ माह घटाकर छह माह कर दिया गया है। अभी तक इसके बाद भी बूस्टर डोज लगाने की रफ्तार धीमी है। पंचकूला में अब तक बूस्टर डोज लगाने के लिए 459464 का टारगेट रखा गया है। इसमें अभी तक 58456 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। वहीं अभी तक चार लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाना बांकी हैं। पंचकूला पीएमओ सुवीर सक्सेना ने बताया कि बूस्टर डोज लगाने के लिए स्पेशल वाहन चलाया गया है। इसके माध्यम से टीकाकरण करवाया जा रहा है। जल्द ही हम इसके लिए सेक्टरों और गांवों में कैंप लगाकर कोरोना से बचाने के लिए बूस्टर डोज लोगों को लगवाएंगे।
जिले में 34 नए कोरोना संक्रमित मिले
पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30 मरीज हैं, जबकि चार केस बाहर से आए हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 230 हो गई है। पांच मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 225 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को 167 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45786 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 45140 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 416 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 640443 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें