फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका रेलवे स्टेशन पर बूम बैरियर सिस्टम लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। रेलवे स्टेशन कालका पर लगातार बढ़ रही भीड़, अव्यवस्थित पार्किंग और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को देखते हुए अब आधुनिक बूम बैरियर सिस्टम लागू किया जा रहा है। इस व्यवस्था का उद्देश्य स्टेशन परिसर में भीड़भाड़ को नियंत्रित करना, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना और वाहनों के अवैध प्रवेश पर रोक लगाना है। नई व्यवस्था के तहत स्टेशन के बाहर पिक एंड ड्रॉप जोन में अलग-अलग लेन बनाई जाएंगी, जिससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में प्रवेश करते समय बूम बैरियर पर वाहन चालकों को डिजिटल एंट्री स्लिप दी जाएगी, जिसमें पिक एंड ड्रॉप का निर्धारित समय अंकित होगा। नए अनुबंध के अनुसार गैर-व्यावसायिक वाहनों को पिक एंड ड्रॉप के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा, जबकि व्यावसायिक वाहनों को 10 मिनट की अनुमति होगी। निर्धारित समय पूरा होने के बाद वाहनों से समय आधारित शुल्क वसूला जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह नई प्रणाली बुधवार मध्यरात्रि से लागू की जा सकती है।
पार्किंग का ठेका हुआ अलॉट
जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग ने कुरुक्षेत्र की एक एजेंसी को पार्किंग संचालन का ठेका दिया है। यह ठेका 15 लाख रुपये सालाना की दर से पांच वर्षों के लिए अलॉट किया गया है। ठेके के तहत स्टेशन जाने वाले रोड के डिवाइडर पर बूम बैरियर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टिकट आरक्षण केंद्र के समीप सहित स्टेशन परिसर के कई हिस्सों में बैरिकेटिंग की जाएगी, ताकि अनधिकृत वाहनों का प्रवेश रोका जा सके।
विज्ञापन

पार्किंग शुल्क तय
गैर-व्यावसायिक दोपहिया वाहनों (स्कूटर/मोटरसाइकिल) के लिए 0 से 15 मिनट के बाद
2 घंटे तक: 10 रुपये
2 से 6 घंटे: 15 रुपये
6 से 12 घंटे: 20 रुपये
12 से 24 घंटे: 25 रुपये शुल्क तय किया गया है।
कारों के लिए 15 से 25 मिनट का शुल्क 30 रुपये, 25 से 60 मिनट के लिए 50 रुपये और 60 से 120 मिनट के लिए 120 रुपये निर्धारित किया गया है।
व्यावसायिक वाहनों के नियम
टैक्सी और टेंपो ट्रैवलर को 0 से 10 मिनट तक नि:शुल्क समय मिलेगा। इसके बाद 10 से 20 मिनट के लिए 40 रुपये शुल्क देना होगा। इन वाहनों को 40 मिनट से अधिक स्टेशन परिसर में खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। नियम उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है।
मासिक पास की सुविधा
रेलवे स्टेशन पार्किंग के लिए मासिक पास की भी व्यवस्था की गई है। पीली प्लेट वाहनों के लिए 1200 रुपये, सफेद प्लेट के लिए 900 रुपये, टेंपो ट्रैवलर के लिए 1800 रुपये, ऑटो रिक्शा के लिए 500 रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था सुधरेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें