फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में हड्डी की सर्जरी डेट मिलने के बाद भी नहीं हो रही, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में हड्डी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे सर्जरी के लिए दी गई तारीखों के अनुसार सभी मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में रोजाना एक्सीडेंट और हड्डी टूटने के मामलों के कारण ओपीडी में करीब 300 मरीज आते हैं, जिसके चलते ऑपरेशन की प्रक्रिया में देरी हो रही है। मरीजों को ऑपरेशन के लिए सात दिन तक अस्पताल की इमरजेंसी और अस्थाई सर्जरी वार्ड में इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में वार्ड की संख्या कम होने और मरीजों की अधिकता के कारण हालत और खराब हो रही है। भर्ती मरीज भाग सिंह ने बताया कि लगातार ऑपरेशन नहीं होने के कारण उन्हें और अन्य मरीजों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऑपरेशन न होने से परेशानी
मैं छह दिन से अस्पताल मेंं भर्ती हूंं। ऑपरेशन के लिए पहले वीरवार को डेट दी गई है। अब बुधवार को डेट दी गई है। लगातार टांग का ऑपरेशन नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। - शालू निवासी डेराबस्सी, मरीज
सात दिन से ऑपरेशन नहीं हो पाया
मेरे बेटे के पैर की हड्डी टूटी है। सात दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद ऑपरेशन नहीं हो पाया है। लगातार मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण यह हालात बने हैं। लगातार इलाज मिलने में देरी से परेशानी हुई है। - जगदीश निवासी मौलीजागरां, मरीज
विज्ञापन

ऑपरेशन की पेंडेंसी को जल्द खत्म करेंगे।
अस्पताल में हड्डी टूटने के मामले बढ़े हैं। ऑपरेशन में समय अधिक लगता है। जल्द ही भर्ती मरीजों के लिए हड्डी के ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त समय भी डॉक्टर देंगे। लोगों के ऑपरेशन की पेंडेंसी को जल्द खत्म करेंगे। -आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें