कई दिन पुराना बताया जा रहा शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-17 में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में कई दिन पुराना शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सेक्टर-16 पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।