फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीगढ़-वाराणसी के बीच समर स्पेशल ट्रेन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने चंडीगढ़ और वाराणसी के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है। ट्रेन का संचालन 14 मई से शुरू हो चुका है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
रेलवे के अनुसार वाराणसी से समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 मई से 12 जुलाई 2026 तक किया जाएगा, जबकि चंडीगढ़ से यह ट्रेन 15 मई से 13 जुलाई 2026 तक चलेगी।
चंडीगढ़-वाराणसी समर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को सुबह 6 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर रात 12:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं वापसी में वाराणसी-चंडीगढ़ समर स्पेशल हर गुरुवार और रविवार को सुबह 11:05 बजे वाराणसी से चलेगी और अगले दिन तड़के 4:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 945 किलोमीटर लंबे सफर के दौरान ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें सेकंड एसी और थर्ड एसी कोच उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें