फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ब्लू हंटर की शानदार जीत, गरुड़ा वॉरियर्स को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शुभम बने प्लेयर ऑफ द मैच, 40 रन की अहम पारी से दिलाई जीत
विज्ञापन

गरुड़ा वॉरियर्स ने बनाए 148 रन, शुभम और विजय की पारियों से जीता ब्लू हंटर
आयुष और पवन शर्मा ने लिए दो-दो विकेट

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पेंटा विल-2-विन क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में ब्लू हंटर ने गरुड़ा वॉरियर्स को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले शुभम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गरुड़ा वॉरियर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन बनाए। टीम की ओर से रवि ठाकुर ने 45 और रोहित ने 37 रन की उपयोगी पारी खेली। ब्लू हंटर के लिए आयुष और पवन शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू हंटर की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। शुभम ने 40 रन और विजय ने 37 रन की अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

गरुड़ा वॉरियर्स की ओर से लक्ष्मण रावत ने तीन विकेट लिए, जबकि वैभव ने दो बल्लेबाजों को आउट किया, लेकिन उनकी कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी।
मैच के बाद शुभम को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुकाबले में खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया और दर्शकों ने भी रोमांचक मैच का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें