फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव बलियाली में जमीन के विवाद खूनी झड़प, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव बलियाली में जमीन विवाद में दो गुटों के बीच चली तलवारों से तीन लोग घायल हो गए। इस मामले में बलौंगी पुलिस ने बलियाली गांव निवासी गुरप्रीत सिंह के बयान पर पांच हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की पहचान साधू सिंह, जसवीर सिंह, गुरिंदर सिंह, जसकीरत सिंह सभी निवासी सन्नी वसंत एनक्लेव टीडीआई बलौंगी और रविंदर सिंह निवासी बरियाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव बलियाली का वह मौजूदा सरपंच है। उसका ताया साधू सिंह परिवार सहित सन्नी बसंत एनक्लेव टीडीआई में रहता है। उसके घर के साथ करीब सवा कनाल जगह है। इस पर उनका 20 साल से कब्जा है। यह जमीन लाल डोरे के अंदर आती है। इस जगह पर उसके ताया और उसके लड़के की नजर है। वे इसको अपनी जगह बताते है।
वह अपने परिवार के साथ घर पर था। शाम करीब 7 बजे साधू सिंह और उसका लड़का जसवीर सिंह थार में आए और ललकारने लगे। जब वह बाहर आया तो जसवीर सिंह ने हाथ में तलवार पकड़ी हुई थी। उसका लड़का गुरिंदर सिंह मौके पर ट्रैक्टर ट्राली लाया और जबरन ट्रैक्टर उनकी जमीन में खड़ा कर दिया। जब उसकी मां ने ट्रैक्टर के पास जाकर विरोध किया तो जसवीर सिंह का दूसरा लड़का जसकीरत सिंह भी आ गया और गुरिंदर व जसकीरत ने उसकी मां के साथ हाथापाई शुरु कर दी।
विज्ञापन

उसके मां पर डंडों से वार किया जब उसके पिता छुड़ाने पहुंचे तो तलवारों से हमला कर दिया। जब वह अपने पिता को छुड़ाने पहुंचा तो जसकीरत ने उसके सिर पर लोहे की रॉड मारी और जसवीर ने उसकी बाजू पर तलवार से वार किया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया और जब उसके परिवार ने हल्ला किया तो सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें