फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्लब के बाहर खूनी झड़प, ईंट-पत्थर चले<bha>;</bha> दो गाड़ियों में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-5 में पार्किंग को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित एक क्लब के बाहर रविवार तड़के करीब चार बजे दो पक्षों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। झगड़े के दौरान दो गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।
जानकारी के अनुसार क्लब से बाहर निकलते समय दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई थी। कुछ ही देर में दोनों ओर से कई लोग आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

झड़प में एक एंडेवर और एक फ्रॉन्क्स कार क्षतिग्रस्त हो गईं। गाड़ियों के शीशे टूट गए, जबकि कारों के अंदर पत्थर और डंडे पड़े मिले।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही झगड़े में शामिल लोग फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि झगड़े में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आपसी कहासुनी से शुरू होने की बात सामने आई है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस क्लब कर्मचारियों, प्रत्यक्षदर्शियों और वाहन मालिकों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें