फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान : जागृत ब्राह्मण सभा ने लगाया शिविर, 95 ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भगवान परशुराम भवन सेक्टर-12ए में भगत सिंह के शहीदी दिवस पर जागृत ब्राह्मण सभा पंचकूला, रेडक्रास सोसायटी पंचकूला और श्री शिव कांवड़ महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में तीसरे रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया। इस मौके पर महापौर कुलभूषण गोयल और उपायुक्त महावीर कौशिक भी उपस्थित रहे। जागृत ब्राह्मण सभा के प्रधान एमपी शर्मा, महासचिव विकास कौशिक ने लोगों का स्वागत किया। इस दौरान एमपी शर्मा और विकास कौशिक ने ज्ञानचंद गुप्ता को सभा की गतिविधियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

गुप्ता ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि दान में दिया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नई जिंदगी दे सकता है। शहीदी दिवस पर पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट के डॉक्टरों की टीम ने 95 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव सविता अग्रवाल, जागृत ब्राह्मण सभा के प्रधान एमपी शर्मा, महासचिव विकास कौशिक, उपप्रधान एमएल बख्शी, सचिव राजेश शर्मा, खजांची जीसी कौशिक, जीडी शर्मा, राम निवास शर्मा, एमएल गौड़, आरआर शर्मा, आरएन अत्री, आरपी शर्मा, बलबीर शर्मा, हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 के चेयरमैन भारत हितैषी, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल रजिस्टर्ड ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर, रमेश नारंग, केडी शर्मा, राजेंद्र कौशल, मुकेश बंसल और काफी संख्या में रक्तदाता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें