फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर : 56 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, विश्वास फाउंडेशन ने संस्कृति मॉडल स्कूल में लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। फादर्स-डे के उपलक्ष्य पर विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन, ग्राम पंचायत बतौड़ व श्री कृष्णा गो सेवा ग्रुप बतौड़ के सहयोग से राजकीय संस्कृति मॉडल प्राथमिक स्कूल बतौड़ में रक्तदान शिविर लगाया। इसका शुभारंभ जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी ने किया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक चला। इस दौरान 56 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
विज्ञापन

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच पंचकूला ने शिविर में अहम भूमिका निभाई। इसमें सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजेशन का ध्यान रखा गया। नागरिक अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. मनोज त्यागी की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, बैज, मास्क, साबुन व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व सरपंच लक्षमण दास ने बताया कि मानव कल्याण केंद्र बरवाला से डॉ. अनवरी अली व ज्योति सैनी की ओर से दांतों व आंखों का चेकअप किया और चश्मे बांटे गए। इस मौके पर सरपंच लक्ष्मण दास, एडवोकेट मनीष कुमार, ओम प्रकाश शास्त्री, ओमबीर राणा, रणदीप राणा बरवाला, किरणपाल, चन्द्रहास, जय किशन शर्मा रिहौड़, विश्वास फाउंडेशन से श्यामसुन्दर साहनी, प्रदुमन बरेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें