फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी का एमएमएस बनाकर किया ब्लैकमेल, 40 लाख रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मोहाली निवासी एक साध्वी का एमएमएस बनाकर उनको ब्लैकमेल कर 40 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस मोहाली एसएसपी को ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार, एक साध्वी 2017 में अपनी एक महिला साध्वी के साथ मोहाली में रहने लगी। वह यहीं से सत्संग कार्यक्रम करती थीं। 2018 में मोहाली निवासी भारत भूषण शर्मा ने साध्वी से सत्संग के आयोजन को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

भारतभूषण मूल रूप से राजस्थान निवासी है। धीरे-धीरे साध्वी और भारत भूषण शर्मा के बीच बातचीत होने लगी। 2018 में शिकायतकर्ता साध्वी के साथ रह रही अन्य महिला साध्वी किसी काम से दिल्ली चली गईं। उस दौरान भारत भूषण शर्मा उनके घर पर रुका और साध्वी को कुछ खिलाकर उनका एमएमएस बना लिया। एमएमएस बनाने के बाद आरोपी साध्वी को ब्लैकमेल करने लगा। उसने साध्वी को पैसा नहीं देने पर उनका एमएमएस फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी दे डाली।
साध्वी के अनुसार आरोपी 2018 से जुलाई 2021 तक ब्लैक मेल कर करीब 40 लाख रुपये ले चुका है। परेशान होकर मोहाली जिला पुलिस के पास शिकायत देने गई लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। हारकर महिला ने सेक्टर 20 पुलिस थाने में शिकायत दी। इसके बाद सेक्टर 20 पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर केस को मोहाली एसएसपी को ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

साध्वी ने पहलेे मोहाली पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद साध्वी ने हमारे पास शिकायत दी। शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर केस मोहाली एसएसपी को ट्रांसफर कर दिया है। - राजपाल सिंह, एसएचओ सेक्टर-20
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें