फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस : पंजाब में एक और मौत, 7 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है, लेकिन ब्लैक फंगस का खतरा अभी बना है। शनिवार को ब्लैक फंगस के कारण एक और मरीज की मौत हो गई और 7 नए मामले सामने आए। यह गंभीर बीमारी सूबे में अब तक 53 लोगों की जान ले चुकी है। 22 जिलों में 369 केस अब तक आ मिल चुके हैं, जिनमें 47 दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं। अभी 294 मरीजों का निजी और 74 का सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना : 1907 नए संक्रमित, 79 मरीजों की मौत
पंजाब में शनिवार को 1907 नए कोरोना संक्रमित मिले और 79 मरीजों की मौत हो गई। अमृतसर 7, बठिंडा 8, फरीदकोट 1, फतेहगढ़ साहिब 2, फाजिल्का 6, फिरोजपुर 2, गुरदासपुर 3, होशियारपुर 3, जालंधर 5, कपूरथला 3, लुधियाना 5, मानसा 1, मोगा 1, मोहाली 5, मुक्तसर 5, पठानकोट 4, पटियाला 6, रोपड़ 1, संगरूर 7, एसबीएस नगर 2 और तरनतारन में 2 मरीजों की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें