फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद में भाकियू (उगराहां) ने 53 सड़कों को किया बंद, तीन रेलवे ट्रैक पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद के दौरान पंजाब में 14 जिलों में भाकियू (उगराहां) के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। इनमें शामिल किसानों के साथ इन जिलों में 53 सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप कर दिया गया। साथ ही राज्य की तीन रेलवे लाइनों पर भी धरना दिया गया।
विज्ञापन

संगठन के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने मंगलवार को बताया कि इन धरनों में 13000 महिलाओं और 15000 युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के 100,000 से अधिक किसानों, मजदूरों और समर्थकों ने भाग लिया। शाम 4 बजे तक, शहरी और ग्रामीण बाजारों के अलावा, सड़क, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि पर यूनियन से जुड़े कार्यकर्ता धरनों पर डटे रहे। इससे पहले, बंद की सफलता के लिए 20 शहरों और सैकड़ों गांवों में वक्ताओं के माध्यम से फ्लैग मार्च कर बंद को सफल बनाने के लिए पंजाब के लोगों को जागरूक किया गया। इन प्रदर्शनों में जसविंदर सिंह लोंगोवाल, राजविंदर रामनगर, राम सिंह भनीबाग, चामकौर सिंह नैनवाल, मंजीत सिंह नियाल, गुरमीत सिंह किशनपुरा, पूरन सिंह सोडा, सुखमंदर सिंह वाजिदपुर, नत्थ सिंह रोड्रिकपुरा, सुदगर सिंह घोड़ानी, सुदामर सिंह घोड़ानी, लखविंदर सिंह मंझिवाली, भाग सिंह मरखई आदि किसान नेता शामिल हुए। किसान नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि पांच काले कानूनों को रद्द किए बिना आंदोलन को एक सेकंड के लिए भी धीमा नहीं होने दिया जाएगा।
टीकरी बॉर्डर पर बढ़ाएंगे किसानों की संख्या
पांच दौर की केंद्र के नेताओं के साथ बैठकों के बेनतीजा रहने के बाद अब भाकियू (उगराहां) टीकरी धरना स्थल पर आंदोलनरत किसानों की संख्या में इजाफा करने जा रही है। यूनियन के नेताओं ने दावा किया कि किसान संगठन के नेतृत्व में 25,000 महिलाओं और 1.5 लाख किसानों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें