फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा केंद्र कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी भाजपा : जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से रविवार को सेवा केंद्र कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। जाखड़ ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि भाजपा सेवा केंद्र कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और राज्य में सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी घोषणापत्र में भी इस संबंध में विवरण शामिल करेगी। जाखड़ ने आरोप लगाया कि आप सरकार युवाओं को नौकरियां देने का वादा कर रही है वहीं दूसरी ओर सेवा केंद्रों में काम कर रहे सैकड़ों युवाओं को कानून के तहत मिलने वाला वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें