फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने आप को खत्म करने की कोशिश की, 2027 में 100 सीटें जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे : मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- केंद्र सरकार पंजाब विरोधी आरडीएफ, जीएसटी समेत पंजाब के हक का करोड़ों रुपये रोका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म करने की कोशिश की जिसे आप ने नाकाम कर दिया। अब वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में 100 सीटें जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे और भाजपा की इस साजिश का जवाब देंगे।पंजाब के लोग आप के साथ हैं। मान रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर आयोजित रैली को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
मान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब विरोधी है। केंद्र सरकार ने पंजाब का 8000 करोड़ रुपये का ग्रामीण विकास निधि (आरडीएफ) रोक रखा है और जीएसटी का बनता पैसा भी नहीं दे रही। पंजाब में आई भयंकर बाढ़ के लिए मात्र 1600 करोड़ की घोषणा की लेकिन उसमें से एक पैसा नहीं दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम देश से नफरत और झूठ की राजनीति को खत्म करने आए हैं। आप ने दूसरी राजनीतिक पार्टियों को मजबूर कर दिया है कि वे नफरत और धर्म की बातों के बजाय अपने घोषणापत्र में स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें।
मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले जीएसटी का विरोध करते थे लेकिन बाद में उन्हें ही इसे लागू करना पड़ा। पहले वे तेल की बढ़ती कीमतों पर बोलते थे लेकिन अब जब कीमतें उससे भी ज्यादा बढ़ गई हैं तो वे इसे मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं।
मान ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई की गई जिसकी सच्चाई सबके सामने आ गई है। जब पार्टी के शीर्ष पांच नेता जेल में थे तब जालंधर का उपचुनाव आ गया था। फैसला लेने वाली कोई अथॉरिटी बाहर नहीं थी। ऐसे में हमने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और अपनी बैकअप टीम के साथ मिलकर काम चलाया और जालंधर उपचुनाव और दूसरी सांसद सीट भी बड़े अंतर से जीती।
विज्ञापन


आप सरकार ने नहीं किया कोई काम : बिट्टू
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने सीएम मान के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस तरह के आरोप सीएम लगा रहे हैं उससे साफ है कि उन्होंने अपनी कार्यकाल में कोई काम नहीं किया है। वे बेवजह की गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें