फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने खरीद-फरोख्त का धंधा बंद करवाया : कुलभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। निकाय चुनाव में भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार कुलभूषण गोयल का कहना है कि भाजपा ने खरीद-फरोख्त करके मेयर बनने का धंधा ही बंद कर दिया है। पिछली बार 1500 वोट लेकर खरीद-फरोख्त कर मेयर बनने वालों की पोल खुल चुकी है। सारी दुनिया जानती है कि पिछले निगम चुनाव में केवल वार्ड से 1500 वोट लेकर मेयर बनने वालों ने किस तरह पंचकूला को 15 साल पीछे धकेल दिया। कुलभूषण गोयल ने सोमवार को राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, खड़क मंगोली, मद्रासी कॉलोनी, आशियाना कांप्लेक्स सहित विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले ही निगम चुनाव होने थे, लेकिन कांग्रेस के नुमाइंदों ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिका लगाकर चुनाव को लटकाया। पहले वार्ड का चुनाव होता था, फिर पार्षद मेयर का चुनाव करते थे। कांग्रेस जानती थी कि उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा, इसलिए उन्होंने मेयर का सीधा चुनाव देरी से करवाने की साजिश रची, लेकिन हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं को रद्द कर दिया। गोयल ने कहा कि 27 दिसंबर को पंचकूला का फैसला लिखा जाना है, इसलिए मेयर और पार्षद पदों पर भाजपा के पक्ष में मतदान करें। गोयल ने बताया कि पहली बार मेयर का चुनाव और वार्ड पार्षद का चुनाव सीधे होने वाला है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने खरीद-फरोख्त को बंद करने के लिए मेयर का सीधा चुनाव कर दिया।
विज्ञापन

पंचकूला के विकास में विधानसभा अध्यक्ष ने गंगा बहाई
भाजपा से मेयर पद के प्रत्याशी कुलभूषण गोयल ने कहा कि पंचकूला के विकास में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने विकास की गंगा बहा दी। संकल्प पत्र में एक-एक पैसे का हिसाब दिया है, जिसमें करीब 3965 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। पंजाब का पानी पंचकूला में लेकर आए, जिससे पीने के पानी की समस्या खत्म हो गई। 6 साल पूर्व भाजपा सरकार बनने से पहले लोगों को बिजली नहीं मिलती थी, लेकिन अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। यदि किसी के घर के आसपास बिजली खराब भी हो जाए तो व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज आ जाता है, लाइनमैन और जेई मौके पर पहुंच जाते हैं। 5 साल तक कांग्रेस की मेयर रही, लेकिन एक भी सड़क का पैचवर्क नहीं हुआ। ठेकेदार रख लेते थे, काम शुरू होने से पहले ही उसे धमकाने लगते थे, सैंपल लैब में भेज देते थे और काम वहीं बंद हो जाता था।
साढ़े 300 करोड़ की लागत से सड़कों को हुआ निर्माण
कुलभूषण गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में साढ़े 300 करोड़ रुपये की लागत से पंचकूला की सड़कों का नवनिर्माण करवाया गया। पहले 100 बेड का अस्पताल था, जिसे भाजपा सरकार ने 300 का कर दिया। डायलिसिस, एमआरआई, सीटी स्कैन, हार्ट की कैथ लैब भी बनाई गई। हरियाणा का सबसे बड़ा अस्पताल पंचकूला में है। गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार कोशिश करेगी कि किसी को भी प्राइवेट अस्पताल में ना जाना पड़े और सरकारी अस्पताल में ही सभी सुविधाएं मिलें। शिक्षा के क्षेत्र में केवल दो ही सरकारी इंग्लिश स्कूल संस्कृति और सार्थक थे, लेकिन भाजपा सरकार ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के प्रयासों से 55 स्कूलों को इंग्लिश मीडियम करवा दिया है। प्राइमरी से ही बच्चों को इंग्लिश की शिक्षा मिलनी शुरू हो गई। गोयल ने कहा कि वह खुद दो स्कूल चला रहे हैं, जिसमें भवन विद्यालय और अमरावती विद्यालय है। उन्होंने दावा किया कि इन दोनों स्कूल से बेहतरीन पढ़ाई सरकारी स्कूलों मे कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें