चंडीगढ़। पंजाब के चार हलकों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश इकाई ने चारों हलकों के लिए टीमें गठित की हैं, जो जमीनी स्तर पर जाकर लोगों से संपर्क साधकर अपनी सियासी जमीन तैयार करेंगे। गिद्दड़बाहा, बरनाला, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक के उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने कमर कस ली है। इन चार विधानसभाओं के इंचार्ज, को-इंचार्ज के साथ इनके अंतर्गत आते 18 मंडलों के कोऑर्डिनेटर व को–कोऑर्डिनेटर की टीमें बनाई है। पंजाब भाजपा के कार्यालय सचिव सुनील भारद्वाज ने बताया कि गिद्दड़बाहा विधानसभा के इंचार्ज अविनाश राय खन्ना व दयाल सोढी को को-इंचार्ज बना गया है।
इसी तरह बरनाला विधानसभा के इंचार्ज मनोरंजन कालिया और को-इंचार्ज जगमोहन सिंह राजू, चब्बेवाल विधानसभा के इंचार्ज श्वेत मलिक और को-इंचार्ज परमिंदर बराड़, डेरा बाबा नानक विधानसभा के इंचार्ज अश्वनी शर्मा और को-इंचार्ज राकेश राठाैर होंगे। इसके साथ-साथ प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन विधानसभा उपचुनाव में मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी, व अन्य प्रशासकीय कार्य के इंचार्ज रहेंगे।
गिद्दड़बाहा विधानसभा के अंतर्गत आते मंडलों में गिद्दड़बाहा मंडल के हरजोत सिंह कमल कोऑर्डिनेटर व मोना जैसवाल को–कोऑर्डिनेटर बनाए हैं। कोट भाई मंडल के राणा गुरमीत सिंह सोढी कोऑर्डिनेटर व दुर्गेश शर्मा को–कोऑर्डिनेटर, डोडा मंडल के हरमिंदर सिंह जस्सी कोऑर्डिनेटर व शिवराज चौधरी को–कोऑर्डिनेटर, गुरुसर मंडल के सरूप चंद सिंगला कोऑर्डिनेटर व वंदना सांगवान को–कोऑर्डिनेटर, कोटली अबलू मंडल के इंद्र इकबाल सिंह अटवाल कोऑर्डिनेटर व राजेश पठेला को–कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।
बरनाला विधानसभा के अंतर्गत आते मंडलों में मंडल बरनाला ईस्ट के जगदीप सिंह नकई कोऑर्डिनेटर व जतिंद्र मित्तल को–कोऑर्डिनेटर, मंडल हंडियाया के मंगत राय बंसल कोऑर्डिनेटर व दामन थिंद बाजवा को–कोऑर्डिनेटर, मंडल धनौला के अरविंद खन्ना कोऑर्डिनेटर व जीवन गर्ग को–कोऑर्डिनेटर, मंडल बरनाला वेस्ट के जसबीर सिंह बराड़ कोऑर्डिनेटर व रणदीप सिंह देओल को–कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक हलके लिए बनाई यह टीम
चब्बेवाल विधानसभा के अंतर्गत आते मंडलों में मंडल चब्बेवाल के केडी भंडारी कोऑर्डिनेटर व भानु प्रताप को–कोऑर्डिनेटर, मंडल कोट फतुही के जंगी लाल महाजन कोऑर्डिनेटर व दिनेश सरपाल को–कोऑर्डिनेटर, भाम मंडल के सुशील कुमार रिंकू कोऑर्डिनेटर व अनिल सच्चर को–कोऑर्डिनेटर, मंडल अहराना कलां के शीतल अंगुराल कोऑर्डिनेटर व राजेश बाघा को–कोऑर्डिनेटर बनाया है। डेरा बाबा नानक के अंतर्गत आते मंडलों में मंडल डेरा बाबा नानक के अश्वनी सेखड़ी कोऑर्डिनेटर व मंजीत सिंह राय को–कोऑर्डिनेटर, मंडल बक्शीवाल के फतेहजंग बाजवा कोऑर्डिनेटर व राकेश शर्मा को–कोऑर्डिनेटर, मंडल घुमन कलां के अरुणेश शाकर कोऑर्डिनेटर व सुखविंद्र सिंह पिंटू को–कोऑर्डिनेटर, मंडल ध्यानपुर के बलविंदर सिंह लाडी कोऑर्डिनेटर व गुरप्रताप सिंह टिक्का को–कोऑर्डिनेटर, मंडल कलानौर के हरजिन्दर सिंह ठेकेदार कोऑर्डिनेटर व राजेश हनी को–कोऑर्डिनेटर बनाया है।