फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में निवेश के लिए बनेगा कॉमन प्लेटफाॅर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निवेश के लिए अब एक कॉमन प्लेटफाॅर्म बनेगा। एक क्लिक पर उद्यमियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, कर में विशेष छूट और योजनाओं की जानकारी एक ही प्लेटफाॅर्म पर मिल सकेगी। पंजाब सरकार की ओर से उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए यह प्लेटफाॅर्म तैयार किया जा रहा है। पंजाब के पूंजी निवेश प्रोत्साहन और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने राज्य में उद्योगों के लिए और अधिक अनुकूल, पारदर्शी और परेशानी रहित वातावरण बनाने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उद्योग भवन में पूंजी निवेश प्रोत्साहन, उद्योग एवं वाणिज्य, इन्वेस्ट पंजाब और उद्योग विभाग से संबंधित कारपोरेशनों/बोर्डों के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सौंद ने कहा कि पंजाब को औद्योगिक क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर लाना उनके लक्ष्यों में शामिल है।
विज्ञापन

सौंद ने कहा कि उद्योगों से संबंधित सरकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों को निचले स्तर के उद्योगों तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। छोटे और मध्यम वर्ग के उद्योगों के लिए भी प्रभावी कदम उठाने की बहुत जरूरत है। कई केंद्रीय और राज्यस्तरीय योजनाएं ऐसी हैं, जिनकी जानकारी अधिकांश उद्यमियों को न होने के कारण वे इनका लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं। सौंद ने कहा कि ऐसी योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाए ताकि कोई भी उद्यमी एक क्लिक में इनकी जानकारी प्राप्त कर सके।
उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट पंजाब की वेबसाइट तक भी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की सुगम पहुंच के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि दुनिया भर के उद्योगपति जब निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थानों की खोज करें, तो पंजाब का नाम पहले स्थान पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें