फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हमेशा किसानों की हितैषी रही: दुष्यंत गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा पंजाब की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही किसानों की हितैषी रही है। पार्टी हमेशा कृषि क्षेत्र के हितों में ही कार्य करते हुए आई है। विपक्ष द्वारा कृषि कानूनों का किया जा रहा झूठा प्रचार जल्द ही ध्वस्त हो जाएगा, क्योंकि किसानों को एहसास हो चुका है कि तीन कृषि कानून उनकी आर्थिक समृद्धि लाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आम आदमी के लिए भेजी गई वैक्सीन को पंजाब की कैप्टन सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों को ऊंचे दाम पर बेचकर गलत काम किया है। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के लोगों को बकाया तथा छात्रों की छात्रवृत्ति न देकर पंजाब को नीचा दिखाया है। केंद्र सरकार ने जनहित की बेहतरी के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो वंशवाद की राजनीति नहीं करती, यहां कोई भी कार्यकर्ता अपने मेहनत के बल पर किसी भी पद पर पहुंच सकता है।
बैठक की अध्यक्षता पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की। बैठक में प्रदेश भर से भाजपा के 33 जिलों से कार्यकारिणी सदस्य तथा पदाधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल के संगठन प्रभारी सौदान सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय भाजपा सचिव तथा प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राष्ट्रीय भाजपा प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें