रायपुररानी। बर्ड फ्लू के कारण रायपुररानी के नरेंद्र पोल्ट्री फार्म पर सातवें दिन भी रैपिड टास्क फोर्स की टीम का आपरेशन जारी रहा। गांव खेड़ी के पोल्ट्री फार्म में 9510 मुर्गियों को मारा गया। अब तक रैपिड रिस्पांस टीम ने रायपुररानी पोल्ट्री फार्म बेल्ट में 57,150 मुर्गियाें को मारा जा चुका है। इसके अलावा 1870 अंडे नष्ट कर दिए हैं। मुर्गियों को मारने के बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर उसमें दबाया गया है। शुक्रवार को ऑपरेशन अपने तय समय करीब 11 बजे शुरू किया गया। रोजाना की तरह एक किलोमीटर के संक्रमित जोन में नाका लगा दिया गया और पोल्ट्री फार्म में आने जाने पर पाबंदी लगाई गई।
जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम अपना काम तेजी के साथ कर रहे हैं। रायपुररानी के इन पोल्ट्री फार्म से एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही एक से 10 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र को सर्विलांस जोन में रखा गया है।
क्षेत्र-रायपुररानी
आपरेशन का दायरा-एक किलोमीटर
रैपिड रिस्पांस टीम 40
बड्र्स कलिंग
पहले दिन 3700 बर्ड्स
दूसरे दिन 9345 बर्ड्स
तीसरे दिन 7865 बर्ड्स
चौथे दिन 8945 बर्ड्स
पांचवें दिन 7760 बर्ड्स
छठे दिन 10025 बर्ड्स
सातवें दिन 9510 बर्ड्स
कुल बर्ड्स 57150 बर्ड्स
अब तक नष्ट अंडे
पहले दिन 200
दूसरे दिन 340
तीसरे दिन 300
चौथे दिन 500
पांचवें दिन ---
छठे दिन 240
सातवें दिन 290
कुल अंडे 1870