फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 20 तक भरना है बिल, लोग बोले- राशि ज्यादा है, हार्ड काॅफी नहीं मिली, आपत्ति कैसे दर्ज करवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 में बिजली का बिल न मिलने से लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिल भरने का मैसेज आ रहा है जबकि बिल भरने की अंतिम तिथि 20 जून है। लोगों का कहना है कि बिजली निगम की लापरवाही का खमियाजा सेक्टरवासियों को भुगतना पड़ेगा। लोगों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स वेलफेयर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन के प्रधान आरसी गुप्ता ने बताया कि लोगों को मोबाइल पर बिल जमा करने का मैसज आ गया है। मैसज में बिल जमा करने की राशि ज्यादा है और विभाग ने रेट बढ़ाकर बिल बनाए हैं। लोगों को बिल की हार्ड कॉपी नहीं मिली है। हार्ड कापी न मिलने से उपभोक्ता बिल पर अपनी आपत्ति भी दर्ज नहीं करवा सकते हैं। लोग इसका इंतजार कर रहे हैं।
कोट
बिजली बिल प्रिंट करने का कार्य प्राइवेट एजेंसी के पास है। विभाग की और से सभी उपभोक्ताओं के फोन पर बिल का मैसेज भेज दिया जाता है। दो दिन की सरकारी छुट्टी थी। दो दिन के अंदर सेक्टर में बिल बांट दिए जाएंगें। बिल हमारे पास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय वर्मा, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें