फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एक्टिवा की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। एक्टिवा की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में अप्पर मोहल्ला निवासी रोशन लाल ने बताया कि वह सोमवार को पत्नी मूर्ति देवी के साथ बाइक पर निजी कार्य से पोस्ट ऑफिस जा रहे थे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन कालका के पास अज्ञात चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से एक्टिवा चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वह और उसकी पत्नी सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों को काफी चोटें आईं। घटना के बाद उन दोनों को राहगीरो ने कालका अस्पताल पहुंचाया। पत्नी के ज्यादा चोंटें आने के कारण सिविल अस्पताल पंचकूला रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। लेकिन तबीयत खराब होने के चलते उसे जीरकपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें