सूरजपुर सुखोमाजरी बाईपास पर हादसा, ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। सूरजपुर सुखोमाजरी बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नितिन कुमार निवासी झारमाजरी, हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वह अपने भाई के साथ रहता है। उसका भाई मोबाइल की दुकान पर काम करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे वह किसी काम से बाइक पर सूरजपुर जा रहा था।
इसी दौरान अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।