फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की माैत, भाग रहे चालक को लोगों ने पीछा कर किया काबू

Tue, 23 Dec 2025 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
बाइक सवार को कुचलने वाले ट्रक के खून से सने टायर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सोमवार शाम करीब सात बजे चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हिमाचल नंबर के ट्रक ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर उसके ऊपर चढ़ाकर कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक पंचकूला की ओर भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तुरंत एनएचएआई के टोल फ्री नंबर और डायल-112 पर सूचना दी। वहीं कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा करते हुए उसे ओल्ड पंचकूला ट्रैफिक लाइट पाॅइंट के पास घेर लिया और चालक को पकड़कर डायल-112 की पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने बाइक सवार के शव को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पहचान के लिए पुलिस विभाग के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप और शहर के सेक्टरों व गांवों के ग्रुपों में मृतक की फोटो सर्कुलेट की गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
जीरकपुर-कालका हाईवे पर हादसा, इलाज के दौरान चंडीगढ़ में तोड़ा दम
सड़क पार करते समय हुई टक्कर, चालक महिला को अस्पताल छोड़कर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में जीरकपुर-कालका हाईवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय महिला जगवती की मौत हो गई। वह अपनी बेटी गायत्री के साथ सड़क पार कर रही थीं तभी कालका की ओर से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक घायल महिला को अपनी गाड़ी में डालकर डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल ले गया और वहां से भाग गया। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के जीएमसीएच सेक्टर-32 रेफर किया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतका की बेटी गायत्री ने बताया कि वे मोहाली की रहने वाली हैं और फेरी लगाने का काम करती हैं। रविवार को वह मां के साथ सेक्टर-19 पंचकूला किसी काम से आई थीं। पुलिस ने गायत्री की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें