फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वदेशी मेले से चाइनीज सामान गायब, स्टाल बदले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में लगे स्वदेशी मेले से चीनी सामान के स्टाल हटा दिए गए हैं। एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने स्वदेशी जागरण मंच के सदस्यों और पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मेले में किसी भी कीमत पर चीनी या गैर-स्वदेशी सामान का स्टाल बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की कोई अनियमितता सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश के बाद आयोजकों ने तत्काल प्रभाव से चीनी सामान के स्टाल हटवाकर स्टालों में बदलाव करवाया। यह कार्रवाई अमर उजाला में 22 दिसंबर (सोमवार) को पहले पेज पर प्रकाशित खबर यह कैसा स्वदेशी मेला, बेचा जा रहा चीन निर्मित सामान के बाद की गई।
खबर प्रकाशित होने के बाद स्वदेशी जागरण मंच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि परेड ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेले में केवल स्वदेशी उत्पाद ही बेचे जाएं और किसी भी तरह की अनियमितता दोबारा न होने दी जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेले में लगे सभी स्टालों की जांच की गई। स्वदेशी जागरण मंच के अधिकारियों ने साफ कहा कि मेले की मूल भावना से समझौता नहीं किया जाएगा और स्वदेशी मेले में सिर्फ स्वदेशी सामान ही उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें