फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। बरवाला-रामगढ़ मार्ग पर स्थित अलीपुर इंडस्ट्री एरिया के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। रामगढ़ पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को आज सुबह करीब 5:30 बजे किसी राहगीर ने सूचना दी थी कि बरवाला रामगढ़ मार्ग पर स्थित अलीपुर इंडस्ट्री एरिया के पास एक बाइक चालक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

मौके पर एक व्यक्ति बाइक सहित पड़ा था। बाइक पर नंबर न होने और कोई कागज न मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उसकी शिनाख्त यशपाल निवासी शाहजहांपुर उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई है। वह मानक्यों गांव के पास किराए के मकान में रहता था। किसी फॉर्म में काम करता था। पुलिस ने बताया कि यशपाल मटावाला की तरफ से अपनी बाइक पर अलीपुर की और गलत साइड से आ रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें