फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर बडे़-बडे़ गड्ढे, विधायक बोले- झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज हुई सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। शहर में विकास के नाम पर केवल सड़कों पर बडे़-बडे़ गड्ढे व शाम ढलते ही अंधेरा मिलता है। झूठे वादे कर सत्ता पर काबिज हुई सरकार के सभी वादे खोखले साबित हो रहे हैं। उक्त शब्द कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के साथ-गांवों में भी शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। क्योंकि जो स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है प्रशासन उसकी भी मरम्मत नहीं करवा पा रहा है। शहर में हर तरफ लावारिस पशुओं की भरमार है। इस कारण हर रोज हादसे हो रहे हैं। चौधरी ने कहा कि शहर में पानी की बड़ी-बड़ी लाइनें बिछाने के बाद दावे किए जा रहे थे कि अब कालका में पानी की समस्या दूर हो जाएगी। आज भी कालका में ऐसे कई एरिया हैं जहां लोगों को पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वह कई किलोमीटर तक पैदल चलकर पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें