फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई एक्साइज पालिसी से बड़े शराब ठेकेदारों को फायदा, 30-35 के सर्कल में कारोबार से बाहर होंगे छोटे ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से तैयार की जा रही नई एक्साइज पालिसी को लेकर शराब के छोटे ठेकेदारों ने रोजगार छिनने की आशंका जताई है। छोटे शराब कारोबारियों का आरोप है कि नई एक्साइज पालिसी के तहत सरकार 30-35 करोड़ के बड़े सर्कल बनाकर पूरा कारोबार बड़े ठेकेदारों के हवाले करने जा रही है, जिससे छोटे ठेकेदार इस व्यवसाय में पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में शुक्रवार को बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब के छोटे शराब ठेकेदारों की यूनियन के पदाधिकारी पिंदर सिंह सरपंच, अनिल महाजन, बलविंदर सिंह, सचिन सूद ने कहा कि 30-35 करोड़ रुपये के बड़े सर्कल छोटे ठेकेदारों की पहुंच से बाहर हैं और छोटे ठेकेदार 3-4 करोड़ रुपये के सर्कल में ही ठेके लेने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि नई एक्साइज पालिसी पूरे पंजाब के छोटे शराब कारोबारी को सीधे तौर पर प्रभावित करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि नई पॉलिसी बनाने वालों को छोटे ठेकेदारों से मिलकर उनके सुझाव भी लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि जो नई पालिसी बनाई जा रही है, वह पहले लागू पॉलिसी की तर्ज पर बननी चाहिए और उसमें कोटा फिक्स रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की नई एक्साइज पालिसी फिक्स कोटे के साथ सही रहेगी, न कि ओपन कोटे के साथ। उन्होंने कहा कि नई पॉलिसी में जहां 15 फीसदी की बढ़त की बात कही जा रही है, वह अन्य खर्च मिलाकर 42 फीसदी तक पहुंचेगी, जो बहुत अधिक है। इसके अलावा सरकार शराब के दाम भी कम करेगी तो काम कैसे चलेगा, यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें