फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मौसम में बड़ा बदलाव, तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मौसम में पिछले कुछ दिन से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में वृद्धि के साथ ही गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगर पिछले सप्ताह से तुलना की जाए तो लगभग सभी जिलों में 3 से 4 डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगला पूरा सप्ताह शुष्क रहने वाला है, इसलिए फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। इससे अगले कुछ दिन में गर्मी में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार रविवार को पटियाला में सबसे अधिक 29.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि पिछले सप्ताह यहां पर 27 डिग्री तापमान था। इसी तरह गुरदासपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पिछले सप्ताह यहां 25 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इसी तरह मोहाली का तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि पिछले सप्ताह यहां 24.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इसी तरह रात के तापमान में भी बढ़ोतरी को देखने को मिल रही है। मोहाली का न्यूनतम तापमान रविवार को 16.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पिछले सप्ताह यह 14.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार आगे रात के तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी जारी रहेगी, क्योंकि अगले कुछ दिन के लिए मौसम में कोई बदलाव होने वाला नहीं है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, लेकिन इसका पंजाब व हरियाणा में असर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें