फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिना प्लानिंग के बना दिए साइकिल ट्रैक, अभी तक बीच से बिजली के खंभे नहीं हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्रशासन ने बिना प्लानिंग के शहर में छह करोड़ रुपये खर्च करके साइकिल ट्रैक तो बना दिए हैं, लेकिन अभी तक ट्रैक के बीच आने वाले बिजली के खंभों को नहीं हटाया गया है। इसके साथ ही पेड़ोंं की छटाई सही ढंग से न होने के कारण टहनियां ट्रैक के ऊपर लटकी हुई हैं। इसके अलावा पार्किंग की कमी होने पर सेक्टर-11 सहित सभी जगह पर लोग वाहन खड़े कर रहे हैं। इस कारण शहर मेंं साइक्लिंग का प्रमोशन नहीं हो पाया है। अभी तक इस ओर प्रशासन, नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण लोगों को साइकिल ट्रैक पर साइकिल चलाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पंचकूला नगर निगम की ओर से 25 किलोमीटर साइकिल का ट्रैक छह करोड़ की बनाया गया है। इसमेंं शहर के सेक्टर -5 की मेन रोड में बने साइकिल ट्रैक पर बिजली के खंभे व बिना छटाई के पेड़ लगे हैं। इन्हें अभी तक हटाया नहीं जा सका है। यहीं हालात चंडीमंदिर एरिया के दूसरी तरफ सेक्टर - 1, 5,6, 7 और 12ए पर बने ट्रैक पर हाई वायर की तारे और खंभे हैं। इसके अलावा इसमें कई जगह पर बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही पेड़ की छटाई कहीं पर नहीं की गई है। इस कारण यहां पर साइक्लिंग नहीं की जा सकती है। इसमें साइक्लिंग के दौरान हादसे होने का आसार बना है। अभी तक इसे निगम की ओर से बाहर करने की नहीं सोची गई है। इस कारण साइक्लिंग करने वाले लोगों को अपनी जान का खतरा बना है। इसे लेकर कई बार लेटर भी लिखा जा चुका है। अभी तक इस समस्या का निदान नहीं किया जा सका है।
कई जगह ट्रैक पर गड्ढे और कई जगह खड़े रहते हैं वाहन
साइकिल ट्रैक मेंं बेला विस्टा चौक के पास गड्ढे हैं। इसमें बारिश के बाद सड़क घंस गई है। वहीं इसके अलावा शहर के सेक्टर-11, 12, 14 पर बने साइकिल ट्रैक पर पार्किंग की जगह नहीं होने के कारण लोग वाहन पार्क कर रहे हैं। पुलिस की ओर से इन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। इस कारण शहर के लोगों केा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट -
शहर में साइकिल ट्रैक बनाया गया है लेकिन इसमेंं बहुत सी खामियां हैं। लगातार पेड़ों की छटाई न होने और खंभे साइकिल ट्रैक से नहीं हटाने के कारण लोगों को परेशानी है। इसका स्थायी समाधान नगर निगम की ओर से निकाला जाए। -सुभाष पपनेजा, महासचिव, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-16
कोट -
शहर मेंं साइकिल को प्रमोट के लिए बनाए गए साइकिल ट्रैक नियम के अनुरूप नहीं बने हैं। इसमें बहुत सी खामियां सामने आ रही है। इस कारण इसमें साइकिल चलाने में चोट लगने का खतरा बना है। नगर निगम को इसे जल्द सही तरीके से बनाना चाहिए। -सुनील वशिष्ठ, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-15
कोट -
शहर में सभी जगह पर साइकिल ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। इसमें लगे बिजली के खंभे और साइन बोर्ड हटवाए जाएंगे। इसके लिए निगम के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियाें के साथ जल्द बैठक करेंगे। -आरके सिंह, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें