फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भुल्लर राइस मिल ने किया पनसप का दो करोड़ का धान खुर्द-बुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। गांव ख्वाजा खड़क स्थित भुल्लर राइस मिल ने पनसप के 18781 धान (पैड़ी) के गट्टे खुर्द-बुर्द कर दो करोड़ चार लाख 25 हजार 573 रुपये की हेराफेरी की है। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मंगलवार राइस मिल के दो मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पनसप के जिला मैनेजर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव ख्वाजा खड़क स्थित भुल्लर राइस मिल को चावल तैयार करने को धान दिया था। संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच करने पर वहां पर 18781 धान के गट्टे कम मिले। राइस मिल ने उक्त धान खुर्द-बुर्द कर पनसप से दो करोड़ चार लाख 25 हजार 573 रुपये की हेराफेरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंधी पनसप के अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के बाद थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी चानन सिंह व कुलवीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उक्त आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें