फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: आज से पटरी पर लौटेगी भिवानी-कालका एक्सप्रेस, कब-किस स्टेशन पर रुकेगी, यहां देखें

Wed, 07 Sep 2022 10:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा)

सार

ट्रेन वापसी में कालका से शाम 4:55 बजे रवाना होकर 5:27 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद 6:20 बजे अंबाला, रात 8:16 बजे पानीपत, 10:16 बजे रोहतक, रात 11:30 बजे भिवानी पहुंच जाएगी। यह ट्रेन चलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने भिवानी-पानीपत-कालका-भिवानी एक्सप्रेस (14795/14796 ) ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। पहले यह ट्रेन दिल्ली होकर जाती थी लेकिन अब यहां नहीं जाएगी। यह ट्रेन आज से फिर पटरी पर लौटकर भिवानी से कालका तक का अप-डाउन सफर करेगी। इसके शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा नौकरी पेशा वाले लोगों को और पीजीआई चंडीगढ़ जाने वाले मरीजों को होगा। इस ट्रेन को फिर से शुरू करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन के कोचों की संख्या बढ़ाकर 11 कर दी है।

विज्ञापन


इन स्टेशनों पर रुकने का यह रहेगा समय
यह ट्रेन भिवानी जंक्शन से चलेगी जो कलानौर, रोहतक, गोहाना, इसराना, पानीपत, घरौंडा, करनाल, नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, चंडीमंदिर होते हुए कालका तक आएगी। भिवानी-कालका एक्सप्रेस ट्रेन भिवानी से तड़के 4:30 बजे रवाना होकर सुबह 5:30 बजे रोहतक, 6:57 बजे पानीपत, 9:30 बजे अंबाला, 10:17 बजे चंडीगढ़ और सुबह 11 बजे कालका स्टेशन पर पहुंचेगी।

यह होगा वापसी का समय
ट्रेन वापसी में कालका से शाम 4:55 बजे रवाना होकर 5:27 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद 6:20 बजे अंबाला, रात 8:16 बजे पानीपत, 10:16 बजे रोहतक, रात 11:30 बजे भिवानी पहुंच जाएगी। यह ट्रेन चलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले भिवानी के लिए ट्रेन बंद होने के कारण इस रूट पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को अन्य वाहनों में अधिक खर्च करके आवागमन करना पड़ रहा था। 
विज्ञापन


पहले दिन भिवानी से 9 बजे चलकर 3:55 पर पहुंचेगी कालका
बता दें आज पहले दिन 14795 भिवानी-कालका स्पेशल ट्रेन अपने उद्घाटन के दिन यात्रियों की सेवा के लिए भिवानी से सुबह 9 बजे प्रस्थान करके इसी दिन दोपहर 3:55 बजे कालका पहुंचेगी। इस रूट पर यह ट्रेन कलानौर, रोहतक, गोहाना, इसराना, पानीपत, घरौंदा, करनाल, नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र, शाहबाद, अंबाला छावनी, चंडीगढ़ और चंडीमंदिर स्टेशनों पर ठहरेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें