फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में छाए भवन विद्यालय विद्यार्थी, एकसाथ तीन को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलकराज, लव्य गुप्ता और नमन गर्ग ने 99.6% अंक हासिल किए, अरना वर्मा 99.4% के साथ दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार भी जिले में भवन विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। पुलकराज, लव्य गुप्ता और नमन गर्ग ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा अरना वर्मा ने 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बेहतरीन परिणाम के बाद विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इसके अलावा 99 फीसदी अंकों के साथ कई बच्चों ने स्थान हासिल किया है। इस मौके पर शिक्षकों ने भी उन्हें बधाई दी।

लव्य गुप्ता : रोजाना तीन घंटे सेल्फ स्टडी
सेक्टर-12 निवासी लव्य गुप्ता ने बताया कि उन्होंने रोजाना तीन घंटे सेल्फ स्टडी कर यह मुकाम हासिल किया। किसी भी विषय को समझकर पढ़ना और नियमित अभ्यास उनकी सफलता का आधार रहा। उनके पिता संजीव कुमार एक्सईएन इंजीनियर हैं और माता रितु गुप्ता गृहिणी हैं। तनाव से दूर रहने के लिए वह टेनिस और कैरम खेलते हैं।
विज्ञापन


बॉक्स: नमन गर्ग
सेक्टर-15 निवासी नमन गर्ग ने बताया कि उन्होंने बिना तनाव के पढ़ाई की और नियमित रूप से रिवीजन किया। उन्होंने कहा कि कक्षा में पढ़ाए गए पाठ को दोहराना सफलता की कुंजी है। उनके पिता अजय गर्ग व्यवसायी हैं और माता विनीता गर्ग शिक्षिका हैं। उन्हें फुटबॉल खेलना पसंद है।

पुलकराज : डॉक्टर बनना चाहते हैं
ढकौली निवासी पुलकराज ने बताया कि उन्होंने स्कूल और सेल्फ स्टडी मिलाकर करीब आठ घंटे पढ़ाई की। शिक्षकों के मार्गदर्शन से सभी विषयों की शंकाएं दूर होती रहीं। वह भविष्य में डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उनके पिता सुधाकर प्रधान फार्मासिस्ट और माता डॉ. अनीता जेना डॉक्टर हैं।
विज्ञापन


अरना वर्मा : नियमित चार घंटे की
भवन विद्यालय की छात्रा अरना वर्मा ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि नियमित चार घंटे की पढ़ाई और लगातार रिवीजन से यह सफलता मिली। उनके पिता मृदुल वर्मा आर्मी ऑफिसर और माता नीलम वर्मा शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें