फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मित्तल पर ईडी की कार्रवाई से सियासत गरमाई, मान बोले- यह मोदी स्टाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्यसभा में आप की ओर से उप नेता सांसद अशोक मित्तल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बाद पंजाब में सियासत गरमा गई है। उनके नौ ठिकानों पर दबिश देते हुए उनके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। मित्तल आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नजदीकी हैं। इसी के चलते उन्हें कुछ दिन पहले राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में उप नेता भी बनाया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और केजरीवाल समेत पंजाब के मंत्री व नेता फिलहाल मित्तल के समर्थन में आ गए हैं। इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज में विरोध जताते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। आप के सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ईडी की रेड... एक टिपिकल मोदी स्टाइल है। मान ने कहा, हम वो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे, आंधियों से कह दो अपनी औकात में रहें।
उधर, अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई पर तंज सकते हुए कहा कि मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा को इसका करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन

उधर आप नेता संजय सिंह ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव होता है भाजपा अपनी एजेंसियों को पहले भेज देती है। पंजाब में चुनाव से पहले राज्यसभा में आप के उप नेता अशोक मित्तल के घर ईडी की दबिश उसी की एक शुरुआत है। इस खेल से कोई फायदा नहीं होगा बल्कि पंजाब में बुरी तरह हारेगी भाजपा।
आप के मंत्री लालचंद कटारूचक्क कहते हैं कि क्या भाजपा अब अपनी काबिलियत के दम पर एक भी चुनाव नहीं लड़ सकती। क्या जनता की नजर में यह पार्टी इतनी अप्रासंगिक हो गई है कि इसकी पूरी चुनावी रणनीति अब ईडी और सीबीआई की कार्रवाई से ही शुरू और खत्म होती है।


भाजपा नेताओं ने किया पलटवार
ईडी की कार्रवाई पर आप नेताओं की प्रतिक्रिया पर भाजपा नेताओं ने भी पलटवार किया है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, मुख्यमंत्री भगवंत मान जी, दही खट्टा कौन कहता है। आपके विधायक, मंत्री और सांसद के कारनामे हर दिन सबके सामने आ रहे हैं। आपकी सरकार ने एक्शन नहीं लिया, तभी तो भारत सरकार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लेना पड़ा। बाकी स्कॉलरशिप घोटाले की जांच के आदेश भी हाईकोर्ट ने दिए हैं।
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब के लोग राज्य के मंत्रियों के कारनामों के खिलाफ बोल रहे हैं। जांच एजेंसियां कुछ भ्रष्ट सांसदों को पकड़ रही हैं। मोदी जी की पॉलिसी स्वच्छ भारत की है, उसके तहत गंदगी जरूर साफ होगी।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के संस्थानों पर ईडी की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बेहद चिंताजनक संकेत है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें