फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वार्ड-4 से भाजपा टिकट के लिए भारत हितैषी का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन, 15 साल की समाजसेवा और अंगदान अभियान का हवाला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। वार्ड नंबर-4 से भाजपा टिकट के लिए समाजसेवी भारत हितैषी ने आवेदन किया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष अजय मित्तल से मुलाकात कर अपना दावा पेश करते हुए 15 वर्षों की समाजसेवा और अंगदान अभियान को प्रमुख आधार बताया।
भारत हितैषी ने बताया कि उनकी हितैषी फाउंडेशन के माध्यम से अब तक 5667 लोगों से नेत्रदान, अंगदान और देहदान के शपथ पत्र भरवाकर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में पंजीकृत कराया गया है। संस्था के प्रयासों से 26 लोग मरणोपरांत देहदान कर चुके हैं, जबकि 19 व्यक्तियों के 38 नेत्र और 10 व्यक्तियों की 20 किडनी का सफल प्रत्यारोपण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्था स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय है। विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। आयुष्मान कार्ड शिविरों में 1000 से अधिक लोगों के कार्ड बनवाए गए, जिससे जरूरतमंदों को इलाज में मदद मिली।भारत हितैषी ने कहा कि वे लंबे समय से समाज सेवा में जुटे हैं और हर वर्ग के लोगों की मदद के लिए प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने बताया कि हितैषी फाउंडेशन पिछले 35 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है और आगे भी जनसेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें