फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भानु की सड़क बनी मुसीबत, जलभराव और झाड़ियों से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किलोमीटर मार्ग पर गड्ढे और पानी का जमाव, सड़क किनारे उगी झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतुओं का डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। नगर निगम के वार्ड नंबर 19 के गांव भानु को राष्ट्रीय राजमार्ग-7 से जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क बदहाल होने से ग्रामीण परेशान हैं। बरसात में सड़क पर पानी भरने, गड्ढों और दोनों ओर उगी झाड़ियों के कारण आवाजाही मुश्किल हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतु होने से हादसे का खतरा बना रहता है, जबकि रात के समय सड़क से अकेले गुजरना भी मुश्किल है।
ग्रामीण संजीव कुमार, संजय, मनीष, लक्की, राहुल, शुभम, मनदीप, कृष्ण सैनी, डिंपल सैनी, तरसेम सैनी, नीरज गोयल, संदीप कुमार, प्रवीण कुमार और प्रमिल कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क का उचित रखरखाव नहीं होने से इसकी हालत लगातार खराब हो रही है। बारिश के दौरान पानी जमा होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और ग्रामीणों को गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि जहरीले जीव-जंतु सड़क पर आ जाते हैं। रात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार सड़क की मरम्मत और सफाई की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन मिले हैं। ग्रामीणों ने सड़क की दोनों ओर सफाई कराने, जल निकासी की व्यवस्था करने और गड्ढों की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें