फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 माह में बेल तैयार करेगा इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी ऑफिस में शुक्रवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक हुई। इसमें कमेटी केचेयरमैन एडवाइजर मनोज परिदा ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) कंपनी का प्रोजेक्ट देखने के बाद टेंडर देने के लिए सहमति दे दी। 295 करोड़ की लागत से बनने वाले इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को कंपनी 15 माह में बनाएगी। उसके बाद अगले पांच साल तक उसका मेंटीनेंस भी करेगी।
विज्ञापन

पिछली बैठक में एडवाइजर ने इस प्रोजेक्ट के लिए फिर से रिव्यू करने को कहा था। आईसीसीसी के लिए एडवाइजर व स्मार्ट सिटी केसीईओ केके यादव किसी भी तरह से कोई रिस्क नहीं लेना चाह रहे हैं, इसके लिए लगातार बैठकें भी कर रहे हैं। सीईओ ने बताया कि आईसीसीसी बनने के बाद शहर को काफी फायदा होगा। सेंटर से शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉगनाइजेशन सिस्टम, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ई चालान, ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, पब्लिक को जागरूक करने वाले सिस्टम लागू हो जाएंगे। इस तरह का सेंटर तैयार करने वाला चंडीगढ़ देश में पहला शहर होगा। इससे शहर में सुरक्षा भी बढ़ेगी। एडवाइजर ने कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम में कोई लापरवाही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें