फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार मामले में ब्यूटी पार्लर की महिला संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार के आरोप में पार्लर की संचालिका को गिरफ्तार किया है। महिला पुलिसकर्मियों ने ब्यूटी पार्लर की आरोपी संचालिका से पूछताछ की। आरोपी मूल रूप से दिल्ली और फिलहाल मनीमाजरा में बतौर किराएदार रह रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिसंबर 2019 में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित शोरूम में महिला और जावेद नामक व्यक्ति सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा करते हैं। सैलून में करीब पांच लड़कियों से बॉडी मसाज के नाम पर जबरन देह व्यापार कराने की सूचना थी। इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर लड़कियों को छुड़वा लिया था। आरोपी महिला और उसका साथी फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें