फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से हुई मौत के कारण अपने अभिभावकों को गंवाने वाले नाबालिग बच्चों के लिए बनें मददगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर काफी घातक बनकर उभरी है। रोजाना कई लोग महामारी से जिंदगी की जंग आ रहे हैं। ऐसे में अठारह साल से कम उम्र के बच्चे जिन्होंने कोविड की वजह से अपने परिजनों को खो दिया है। साथ ही उसकी देखभाल करने वाले कोई नहीं है। ऐसे बच्चों की मदद के लिए आप भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए आपको इलाके की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 पर सूचना देनी होगी। इसके बाद प्रशासन खुद ऐसे बच्चों की मदद करेगा।
विज्ञापन

कोरोना से हो रही लोगों की मौत के कारण कई बड़े शहरों में ऐसी स्थिति पैदा हो गई, जहां माता-पिता की मौत के बाद छोटे-छोटे बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा। ऐसे बच्चों को उचित सहारे की जरूरत होती है। ऐसे मामलों में सूचना मिलने के बाद एक कमेटी काम करेगी। साथ ही उक्त बच्चों की मदद कर पाएगी। बता दें कि मोहाली में काफी तेज से संक्रमण बढ़ने के कारण औसतन रोजाना 600 से अधिक लोग महामारी का शिकार हो रहे हैं और औसतन 6-7 लोग जान गवां रहे हैं। मौतों का आंकड़ा 650 के करीब पहुंचने वाला है। जो कि ट्राइसिटी में सबसे अधिक है। ऐसे में प्रशासन अपनी तरफ से हर वर्ग की मदद कर रहा है। लोगों की सहायता के लिए कई तरह की हेल्पलाइन सेवाएं चलाई गई है। 104 नंबर मेडिकल हेल्पलाइन वरदान साबित हो सकती है। हेल्पलाइन नंबर-1098 चौबीस घंटे चलता है। इसमें बच्चों से जुड़े किसी भी मुद्दे पर संपर्क किया सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें