चंडीगढ़। लोगों में कोरोना के बढ़ते मामलों से डर का माहौल है, लेकिन लीव फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य लगातार मरीजों की सेवा में मानव धर्म निभा रहे हैं। मंगलवार रात को पीजीआई और मोहाली के एक हॉस्पिटल में मरीजों को प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ी। जैसे ही संस्था को पता चला तो सदस्य रात के लगभग 12.30 बजे अस्पताल पहुंचे।
संस्था के अध्यक्ष सतीश सचदेवा और पंकज ने पीजीआई में प्लेटलेट्स दान किए। इसके अलावा अमृतपाल सिंह ने मोहाली जाकर अपने प्लेटलेट्स दान किए। सतीश सचदेवा ने बताया कि उन्होंने 117वीं बार प्लेटलेट्स दान किया। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था पहला और आखिरी धर्म मरीजों की जान बचाना है। इसीलिए संस्था के सदस्य पता लगते ही पूरे देश में अपना धर्म निभा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को आगे आकर इस कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की।