फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-19 में रेलवे फाटक बंद होने से लग रहा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
सेक्टर 19 रेलवे फाटक बंद होने की वजह से बलटाना फाटक पर लगा जाम। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 स्थित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के कारण रास्ता बंद कर दिया गया है। इस कारण इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 से सेक्टर-19 की ओर आने जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बलटाना, विकास नगर, सेक्टर-19 के लोगों को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों को कालका-जीरकपुर हाईवे से होकर जाना पड़ा। वहीं, बलटाना फाटक से होकर सेक्टर-19, जीरकपुर जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। रोजाना सेक्टर-19 रेलवे फाटक से डेढ़ लाख लोगों को आना-जाना था, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण लोग परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी हरियाणा के टेक्निकल एडवाइजर विशाल सेठ ने बताया कि 1 अगस्त से सेक्टर-19 रेलवे फाटक को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। पैदल चलने वाले लोगों के लिए अलग रास्ता बनाया गया है, ताकि लोगों को दिक्कत न हो। वहीं वाहन बंद होने के बाद लोग परेशान हैं। लोगों को बिना वैकल्पिक रास्ते के परेशानी हो रही है।
सेक्टर 19 के रहने वाले गौरव कुमार, परमिंदर सिंह, सुधीर कुमार ने बताया कि वैकल्पिक रास्ता नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए पंचकूला मेन शहर में आने के लिए करीब चार से पांच किलोमीटर का रास्ता तय करके आना पड़ेगा। इन लोगों की परेशानी आठ महीने बनी रहेगी। रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के लिए प्रशासन ने इसे वीरवार से 31 मार्च 2020 तक के लिए पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। इस फाटक से गुजरने वाले वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा।
विज्ञापन

सेक्टर-19 निवासी देवराज शर्मा ने कहा कि आरओबी के निर्माण कार्य के चलते सेक्टर वासियों की मांग व उनकी समस्याओं को दरकिनार करते हुए आज रेलवे फाटक अनिश्चित काल तक बंद कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी, हरियाणा सरकार एवं विधायक काफी समय से सेक्टर वासियों के आने जाने के लिए एक वैकल्पिक रास्ता देने के लिए सहमति दे रहे थे, परंतु आज बिना किसी वैकल्पिक रास्ता दिए आरओबी का निर्माण शुरू कर दिया है। सेक्टर वासी निर्माण कार्य में कोई बाधा नहीं डालना चाहते परंतु हरियाणा सरकार के पंचकूला विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों पर सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें