चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बुधवार को मुख्य कार्यालय डीएचएस पंजाब, चंडीगढ़ में वॉकइन इंटरव्यू के आधार पर 105 माहिर डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी किए।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धू ने बताया कि इस भर्ती में 16 मेडिसन, 5 टीबी चेस्ट, 45 एनेस्थीसिएस्ट, 2 रेडियोलॉजिस्ट, 11 बच्चों के माहिर और 26 महिला रोगों के माहिर शामिल हैं। इनकी नियुक्ति बतौर मेडिकल अधिकारी (माहिर) की गई है। जल्द ही सर्जनों, आंखों के माहिरों, हड्डियों के सर्जन, मनोरोग माहिरों और चमड़ी के माहिर डॉक्टरों आदि के पद भी भरे जाएंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब की डायरेक्टर डॉ. अवनीत कौर और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।