फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष बाजवा ने वकील के जरिये रक्षा पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पर टिप्पणी के मामले में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा बुधवार को पेश नहीं हुए हैं बल्कि उनके वकील ने आयोग के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखा है। साथ ही वकील ने विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। आयोग ने प्रताप बाजवा को नोटिस जारी करके अपना पक्ष रखने के लिए बोला था।
विज्ञापन

आयोग के अनुसार वकील ने पेश होकर कहा है कि प्रताप बाजवा व्यस्त होने के कारण स्वयं उपस्थित नहीं हो सके जिसके बाद ही वकील तरफ से जवाब भी दाखिल किया गया है। हालांकि विस्तृत और अतिरिक्त जवाब दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। आयोग ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 26 फरवरी निर्धारित की है। आयोग के अनुसार बाजवा के वकील द्वारा प्रस्तुत पक्ष पर विचार किया जाएगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नोटिस में कहा था कि कैबिनेट मंत्री हरभजन ईटीओ के खिलाफ गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें